अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 — धारी देवी के पास अलकनंदा में दो बोटों की जोरदार टक्कर, बड़ा हादसा टला— श्रीनगर गढ़वाल-सामने भिड़ीं बोटें, चालक की सूझबूझ से सभी सुरक्षित
धारी देवी मंदिर के पास अलकनंदा नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ और बड़ा अनहोनी टल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर काफी तेज थी, जिससे एक बोट अनियंत्रित होकर नदी के बीचों-बीच गोल-गोल घूमने लगी। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत नदी में छलांग लगा दी और तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया।
मौके पर मौजूद अन्य बोट चालकों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों बोटों की टक्कर साफ देखी जा सकती है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी में संचालित बोटों के लिए सख्त सुरक्षा मानक लागू करने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
फिलहाल प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी ली जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की बात कही जा रही है।







