किच्छा में दिनदहाड़े लूट का खुलासा, पड़ोसी किरायेदार गिरफ्तार: पड़े उत्तराखंड जागरण पर

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 किच्छा 👉 ऊधम सिंह नगर 👉
किच्छा में दिनदहाड़े लूट का खुलासा, पड़ोसी किरायेदार गिरफ्तार
किच्छा। थाना किच्छा क्षेत्र में हुई वृद्ध महिला से लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूटे गए सोने-चांदी के आभूषणों के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 जनवरी 2026 को वादी मनोज सक्सेना द्वारा थाना किच्छा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तहरीर में बताया गया कि उनके पड़ोस में किराए पर रहने वाला युवक कबीर उनकी माता श्रीमती शोभा सक्सेना के घर में घुसा और उनके कानों के सोने के कुंडल, चांदी की गले की चैन व पाजेब छीनकर फरार हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश तेज की।
इसी क्रम में आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त अरविंद कुमार उर्फ कवि उर्फ कबीर, पुत्र पोती राम उर्फ गोपाल, निवासी संजय नगर, बरेली (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी वार्ड नंबर 16, विकास कॉलोनी, किच्छा को लूटे गए आभूषणों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
SI ओम प्रकाश सिंह,
SI जय प्रकाश,
Addl. SI जगदीश सिंह,
कानि. भगवत परिहार
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

 

error: Content is protected !!