अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉धाकड़ धामी का विकास संकल्प: हल्द्वानी में ₹147 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण, HPV टीकाकरण अभियान से जुड़ा ऐतिहासिक कार्यक्रम
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज में आज एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य एवं विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के समग्र विकास को नई गति देने वाली कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम देशभर में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी HPV टीकाकरण अभियान से जुड़ा रहा।

कार्यक्रम के दौरान ₹147 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। साथ ही ₹154 करोड़ की लागत से हल्द्वानी–काठगोदाम स्रोत एवं ट्रीटमेंट संवर्धन पेयजल योजना का भूमि पूजन भी संपन्न हुआ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि HPV टीकाकरण अभियान नारी सम्मान, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रधानमंत्री के संकल्प का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है और प्रदेश को स्वस्थ एवं समृद्ध बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश में 51 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि राजकीय कैंसर संस्थान हल्द्वानी का निर्माण कार्य भी तीव्र गति से जारी है।
इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्या सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पी. एस. पी. चिकित्सालय के शुभारम्भ समारोह का भी आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास योजनाओं को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताया।
यह आयोजन हल्द्वानी सहित पूरे उत्तराखंड के लिए स्वास्थ्य और आधारभूत विकास के नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।







