DGP दीपम सेठ व IG रिद्धिम अग्रवाल ने हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का किया भव्य स्वागत, हाई अलर्ट पर रहा पूरा कुमाऊं धाकड़ धामी को तारीफ में कह गए धुरंधर धामी देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉 🛑
दीपम सेठ और रिद्धिम अग्रवाल ने किया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत, हल्द्वानी में दिखी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
📍 हल्द्वानी / उत्तराखंड जागरण
🇮🇳 उत्तराखंड में आज मा० रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आगमन हुआ। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत जैसे ही वे हल्द्वानी पहुंचे, वहां उनका भव्य स्वागत किया गया।


इस दौरान उत्तराखंड पुलिस के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ एवं कुमाऊँ परिक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर रक्षा मंत्री का स्वागत किया।
रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया और कार्यक्रम स्थल से लेकर शहर के प्रमुख मार्गों पर व्यापक पुलिस बल तैनात रहा।
इस दौरान उत्तराखंड पुलिस के साथ-साथ नैनीताल पुलिस, ऊधम सिंह नगर पुलिस, अल्मोड़ा पुलिस, पिथौरागढ़ पुलिस, बागेश्वर पुलिस एवं चंपावत पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रक्षा मंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक महकमे में भी खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं आम जनता में भी उनके आगमन को लेकर उत्सुकता बनी रही।

 

error: Content is protected !!