धाकड़ धामी ने पत्रकार कैलाश जोशी का हाल जाना, दून अस्पताल का औचक निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हेडिंग:
धाकड़ धामी का दून अस्पताल औचक निरीक्षण — पत्रकार कैलाश जोशी का हाल जाना, स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त निर्देश
पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पहुंचकर वरिष्ठ पत्रकार कैलाश जोशी का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।


मुख्यमंत्री ने इसके बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आपातकालीन कक्ष, विभिन्न वार्डों, दवा वितरण केंद्र, स्वच्छता व्यवस्था तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधे संवाद कर उपचार, दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार संसाधनों का विस्तार कर रही है, ताकि आम जनता को बेहतर और सुलभ इलाज मिल 

 

error: Content is protected !!