धाकड़ धामी का वार: कांग्रेस पर भारत की छवि धूमिल करने का आरोप: देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 देहरादून — धाकड़ धामी का वार: कांग्रेस पर भारत की छवि धूमिल करने का आरोप
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर तीखे तेवर दिखाते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया है।


सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 में नाटकीय प्रदर्शन कर विश्व समुदाय के सामने भारत की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश के दुश्मनों के एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।
सीएम धामी ने हालिया व्यापार समझौतों और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर उठाए गए सवालों पर भी कांग्रेस की आलोचना की। साथ ही उन्होंने कहा कि गलवान घाटी जैसे संवेदनशील राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे देश की वैश्विक साख प्रभावित होती है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रीय हित सर्वोपरि है और ऐसे मुद्दों पर राजनीति करने वालों को जनता जवाब देगी।
— उत्तराखंड जागरण हेतु विशेष रिपोर्ट।

 

error: Content is protected !!