पंतनगर किसान मेले में सेंचुरी पल्प एंड पेपर का दबदबा, एग्रो फॉरेस्ट्री श्रेणी में झटका प्रथम पुरस्कार सेंचुरी परिवार में खुशी की लहर 🌿🏆

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
पंतनगर किसान मेले में सेंचुरी पल्प एंड पेपर का जलवा, एग्रो फॉरेस्ट्री में मिला प्रथम पुरस्कार

लालकुआँ/पंतनगर। 119वां अखिल भारतीय किसान मेला में सेंचुरी पल्प एंड पेपर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एग्रो फॉरेस्ट्री, नर्सरी, हर्बल एवं मेडिसनल प्लांट श्रेणी में प्रथम पुरस्कार हासिल किया। यह सम्मान भगत सिंह कोश्यारी और विश्वविद्यालय के कुलपति मनमोहन चौहान द्वारा प्रदान किया गया।


गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 13 से 16 मार्च तक आयोजित चार दिवसीय किसान मेले में देशभर से आए किसानों, कृषि विशेषज्ञों और संस्थाओं ने भाग लिया। इस दौरान सेंचुरी पल्प एंड पेपर की हरित पहल और एग्रो फॉरेस्ट्री कार्यक्रम को विशेष सराहना मिली।
पुरस्कार मिल के उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा और सोशल फॉरेस्ट्री टीम ने प्राप्त किया। मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सोशल फॉरेस्ट्री कार्यक्रम तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2025–26 में अब तक 2 करोड़ 25 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं, जबकि वर्ष 2026–27 में 2 करोड़ 50 लाख पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि एग्रो फॉरेस्ट्री और हरित विकास की ऐसी पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है।

 

error: Content is protected !!