राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बढ़ा डॉ. हरीश रौतेला का कद, क्षेत्र संपर्क प्रमुख बने उत्तराखंड जागरण परिवार की ओर से बधाई

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 बिन्दुखत्ता 👉 कुमाऊं 👉हेडिंग:

डॉ. हरीश रौतेला का संघ में बढ़ा कद, पश्चिम उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के क्षेत्र संपर्क प्रमुख बने

 

नैनीताल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में नैनीताल के रहने वाले डॉ. हरीश रौतेला का कद बढ़ गया है। संघ नेतृत्व ने उन्हें पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का क्षेत्र संपर्क प्रमुख नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

जनपद नैनीताल के ओखलकांडा क्षेत्र से संबंध रखने वाले डॉ. हरीश रौतेला लंबे समय से सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है।

संघ नेतृत्व ने उनके अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी है। क्षेत्र संपर्क प्रमुख के रूप में वे पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में संगठन के संपर्क कार्यों को और मजबूत करने का काम करेंगे।

डॉ. रौतेला की इस नियुक्ति पर क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

 

error: Content is protected !!