अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 रविवार को भी इंसानियत की मिसाल: PHC लालकुआं में डॉक्टर प्रेमलता बनीं ‘भगवान’, घायल महिला को दिया जीवनदान!
लाल कुआं
रिपोर्ट अजयअनेजा
लालकुआं
रविवार, दिनांक 22 मार्च 2026 को लालकुआं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दिल छू लेने वाला मामला सामने आया, जहां एक सड़क दुर्घटना में घायल महिला को उसका पति इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा।
ड्यूटी का दिन रविवार होने के बावजूद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमलता ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बिना समय गंवाए घायल महिला का तुरंत इलाज शुरू किया। उनकी तत्परता और समर्पण के चलते मरीज को प्राथमिक उपचार देकर तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से हल्द्वानी के बड़े अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
इस दौरान मौके पर मौजूद पत्रकार एशियन न्यूज़ लालकुआं पत्रकार तहलका न्यूज़ लाल कुआं संपादक उत्तराखंड जगरण अजय अनेजा, जो स्वयं अस्पताल में गले की दवा लेने पहुंचे थे, ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह डॉक्टर प्रेमलता ने संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए एक घायल महिला की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
👉 स्थानीय लोगों ने भी डॉक्टर की इस सेवा भावना की जमकर सराहना की और कहा कि “ऐसे डॉक्टर ही वास्तव में भगवान का रूप होते हैं।”
📹 देखें वीडियो:
कैमरे में कैद इस मानवीय सेवा की तस्वीरें अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं, जहां एक बार फिर साबित हुआ कि डॉक्टरों को यूं ही ‘धरती का भगवान’ नहीं कहा जाता।
बाईट डॉ प्रेमलता लाल कुआं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी







