अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
मानवता की मिसाल: थैलेसीमिया मरीज के लिए श्री गुरु रामदास जी ट्रस्ट के सेवादारों ने जुटाए 10 यूनिट रक्त

रुद्रपुर। थैलेसीमिया से पीड़ित एक मरीज को जब तत्काल रक्त की आवश्यकता पड़ी, तब श्री गुरु रामदास जी ट्रस्ट सेवा के सेवादारों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया। संस्था के सेवादारों के प्रयास से कुल 10 यूनिट रक्त की व्यवस्था कर मरीज की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।
जानकारी के अनुसार, जैसे ही थैलेसीमिया मरीज के लिए रक्त की आवश्यकता की सूचना मिली, ट्रस्ट के सेवादार सक्रिय हो गए। कुछ सेवादारों ने स्वयं रक्तदान किया, जबकि कुछ ने फोन के माध्यम से रक्तदाताओं से संपर्क कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान रुद्रपुर और हल्द्वानी से भी कई लोगों ने आगे आकर रक्तदान किया।
ट्रस्ट के सेवादारों ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की मदद करना ही संस्था का उद्देश्य है और भविष्य में भी इस प्रकार की सेवा लगातार जारी रहेगी। उन्होंने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका।
इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है और लोगों ने इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया है।







