पूर्व कोतवाल लालकुआं दिनेश फर्त्याल वर्तमान बनभूलपुरा प्रभारी निरीक्षक एक्शन मोड में 463 ग्राम चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉
बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 463 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हल्द्वानी।
नैनीताल जनपद को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशों पर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 01 फरवरी 2026 को गौला बाईपास रोड, आंवला चौकी के पास चेकिंग अभियान के दौरान स्कूटी सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका।
तलाशी के दौरान स्कूटी संख्या UK 04 AS 1675 से 463 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा चरस तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज कर दिया गया।
इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 22/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
भूपेश चंद्र पुत्र गिरीश चंद्र, निवासी ग्राम लाथी, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर, उम्र 28 वर्ष
दिनेश चंद्र पुत्र ख्याली दत्त पाठक, निवासी ग्राम लाथी, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर, उम्र 38 वर्ष
बरामदगी
कुल 463 ग्राम अवैध चरस
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 जगवीर सिंह
का0 लक्ष्मण राम
का0 सुनील कुमार
का0 मो0 यासीन वही कोतवाल दिनेश फर्त्याल ने स्पष्ट किया है कि छेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

 

error: Content is protected !!