अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
शक्ति फार्म राजनगर में आंचल दुग्ध संघ प्लांट पर बवाल, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने संभाली किसानों की लड़ाई
पांच किसानों की जमीन अधिग्रहण पर विरोध, महाजन ने उठाई आवाज
सितारगंज विधानसभा क्षेत्र के शक्ति फार्म राजनगर में आंचल दुग्ध संघ द्वारा लगाए जा रहे दुग्ध प्रसंस्करण प्लांट को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। प्लांट के लिए सरकार द्वारा पांच किसानों की भूमि का अधिग्रहण किए जाने के बाद अब स्थानीय स्तर पर विरोध तेज हो गया है। इसी कड़ी में पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने किसानों के समर्थन में मोर्चा संभालते हुए उनकी लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है।
पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने उत्तराखंड जागरण तीसरी आंख को दिए विशेष इंटरव्यू में कहा कि किसानों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में किसानों की समस्याओं और मुआवजे से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से नहीं लिया गया। महाजन ने स्पष्ट किया कि जब तक प्रभावित किसानों को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे उनका साथ देते रहेंगे।
इंटरव्यू के दौरान प्रेमानंद महाजन ने इस पूरे मामले को लेकर विधायक व मंत्री सौरव बहुगुणा के रुख का भी खुलकर विरोध किया और कहा कि जनप्रतिनिधियों का पहला दायित्व जनता के हितों की रक्षा करना है।
इस मुद्दे पर उत्तराखंड जागरण से खास बातचीत में पूर्व विधायक ने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन विकास की आड़ में किसानों की जमीन और अधिकार छीने जाना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अधिग्रहण प्रक्रिया की पुनः समीक्षा की जाए और किसानों को उचित मुआवजा व समाधान दिया जाए।
संपादक: अजय अनेजा
उत्तराखंड जागरण – तीसरी आंख







