धाकड़ धामी के द्वारा संकल्प से सिद्धि तक: पिलखी में स्वास्थ्य केंद्र शिलान्यास, घनसाली में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण:देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 संकल्प से सिद्धि तक: पिलखी में स्वास्थ्य केंद्र शिलान्यास, घनसाली में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
उत्तराखंड जागरण
उत्तराखंड में विकास कार्यों को गति देते हुए सरकार ने एक बार फिर अपने संकल्पों को धरातल पर उतारने की प्रतिबद्धता दोहराई है। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में समयबद्ध विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।


इसी क्रम में पिलखी (जनपद टिहरी गढ़वाल) में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा। वहीं घनसाली में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर क्षेत्रीय विकास को नई दिशा दी गई।
सरकार का कहना है कि यह कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि प्रदेश में केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जा रहा है। स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।
सरकार ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर देश तकनीकी और विकास के नए आयाम स्थापित कर वैश्विक मंच पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीति के माध्यम से देश की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है।
प्रदेश सरकार का दावा है कि विकास, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन ही उसकी कार्यशैली का मूल मंत्र है, और आने वाले समय में भी प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास की रोशनी पहुंचाने का अभियान इसी तरह जारी 

 

error: Content is protected !!