गदरपुर एसडीएम ऋचा सिंह की सख्त कार्रवाई, अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ — मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
एसडीएम ऋचा सिंह की सख्त कार्रवाई, अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ — मुकदमा दर्ज

गदरपुर। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को ग्राम रामजीवनपुर, तहसील गदरपुर स्थित पारसु गैस सर्विस पर छापेमारी कर अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया।


गोपनीय सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से 09 घरेलू और 03 व्यावसायिक गैस सिलेंडर तथा गैस रिफिलिंग में प्रयुक्त गैस किट को जब्त किया। जांच के दौरान दुकान में कार्यरत कार्मिक ने स्वीकार किया कि वह यहां अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य कर रहा था।


इस पर प्रशासन ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या के लिए 05944-250250, 05944-250719 और 05944-250500 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति गैस की कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान तहसीलदार देवेंद्र बिष्ट, पूर्ति निरीक्षक अल्पना बजाज, कानूनगो भगत सिंह, विनोद कुमार और राजस्व उप निरीक्षक इंदू भट्ट सहित अन्य राजस्व उप निरीक्षक मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी के निर्देश पर दिनेशपुर स्थित भारत गैस एजेंसी के वितरण केंद्र पर भी लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उन्हें आश्वस्त किया गया कि गैस आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होने दी जाएगी। पूर्ति निरीक्षक को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

 

error: Content is protected !!