उत्तराखंड पुलिस की न्याय संहिता प्रदर्शनी का भव्य समापन, हरिद्वार में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने समझे नए कानून

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
हरिद्वार के बैरागी कैम्प में न्याय संहिता प्रदर्शनी का समापन, 10 हजार से अधिक लोगों ने ली कानून की जानकारी

उत्तराखंड पुलिस की जन-जागरूकता पहल में सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की बड़ी भागीदारी
हरिद्वार। बैरागी कैम्प हरिद्वार में उत्तराखंड पुलिस द्वारा आयोजित न्याय संहिता प्रदर्शनी का 11 मार्च 2026 को सफल समापन हो गया। प्रदर्शनी का आयोजन आमजन को नई न्याय संहिताओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया था, जिसमें 10 हजार से अधिक लोगों ने पहुंचकर कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।


07 मार्च से शुरू हुई इस प्रदर्शनी में भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रमुख प्रावधानों को सरल और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया। सूचना पैनल, डिजिटल डिस्प्ले, पोस्टर, इन्फोग्राफिक्स और ऑडियो-विजुअल माध्यमों के जरिए न्याय व्यवस्था में तकनीकी नवाचार, डिजिटल साक्ष्य, समयबद्ध जांच, पीड़ित अधिकारों की सुरक्षा और महिला-बाल सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी गई।
प्रदर्शनी में ITBP, BSF, NCB और NIA के अधिकारियों के साथ ही PTC नरेंद्रनगर, ATC हरिद्वार और SDRF के युवा आपदा मित्रों ने भी भागीदारी की। वहीं शांतिकुंज, PMS स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय देहरादून, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, आचार्य कुलम पतंजलि योगपीठ सहित कई शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।
कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक, संवादात्मक प्रस्तुतियां और जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से कानून से जुड़े जटिल विषयों को सरल भाषा में समझाया गया। प्रदर्शनी की शुरुआत से समापन तक पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
उत्तराखंड पुलिस के अनुसार इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक न्याय संहिताओं की जानकारी पहुंचाना और कानून के प्रति जागरूक नागरिक समाज का निर्माण करना है।

 

error: Content is protected !!