अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉
श्री हरविंदर सिंह चुग के नेतृत्व में श्री गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट की अनोखी सेवा, जरूरतमंदों को मिल रही फ्री व्हीलचेयर, वॉकर और मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा
गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए निरंतर चल रही सेवा
रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर):
ग्राम रामेश्वर पुरम लालपुर रुद्रपुर स्थित श्री गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट संस्था द्वारा समाज सेवा के कई सराहनीय कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। संस्था के मुख्य सेवादार श्री हरविंदर सिंह चुग के नेतृत्व में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
संस्था द्वारा संचालित ब्लू हेल्पलाइन सेवा के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को फ्री व्हीलचेयर, वॉकर, नेत्र जांच शिविर और मोतियाबिंद के निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही समय-समय पर समर कैंप और स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर मरीजों का इलाज कराया जाता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ले सकें।
इस दौरान कैमरे से बातचीत करते हुए मुख्य सेवादार श्री हरविंदर सिंह चुग ने बताया कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे लोग होते हैं जो आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करा पाते, ऐसे लोगों की मदद करना ही ट्रस्ट का लक्ष्य है।
उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक कार्यों को और अधिक व्यापक रूप से चलाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंच सके।
स्थानीय लोगों ने भी ट्रस्ट के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि श्री गुरु रामदास जी सेवा ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और इससे गरीबों को बड़ी राहत मिल रही है







