56 विधानसभा लालकुआं से प्रबल दावेदार दीपेंद्र कोश्यारी का होली संदेश: नशामुक्त और सौहार्दपूर्ण उत्सव का आह्वान

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 बिन्दुखत्ता 👉 56 विधानसभा लालकुआं से प्रबल दावेदार दीपेंद्र कोश्यारी ने दी होली की शुभकामनाएं, नशामुक्त और सौहार्दपूर्ण उत्सव का दिया संदेश
लालकुआं। 56 विधानसभा लालकुआं से प्रबल दावेदार एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने होली पर्व के अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे के रंग भर दे।
उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, प्रेम और एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि मर्यादित, सुरक्षित और नशामुक्त होली मनाकर समाज में सकारात्मक संदेश दें।
दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने का माध्यम होते हैं और हमें इन्हें जिम्मेदारी व सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कामना की कि होली का यह पर्व क्षेत्र में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और विकास की भावना को और अधिक सशक्त बनाए।
उन्होंने विश्वास जताया कि लालकुआं क्षेत्र की जनता का स्नेह और समर्थन उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा और वे आगे भी पूरी निष्ठा के साथ क्षेत्र के विकास व जनहित के मुद्दों पर कार्य करते

 

error: Content is protected !!