अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉
लालकुआं में 29 मार्च को लगेगा विशाल निःशुल्क मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर, कई रोग विशेषज्ञ देंगे सेवाएं
लालकुआं | उत्तराखंड जागरण – तीसरी आंख
क्षेत्रवासियों के लिए राहतभरी खबर है। सेंचुरी पल्प एंड पेपर, लालकुआं द्वारा 29 मार्च 2026, रविवार को विशाल निःशुल्क मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे और लोगों को निःशुल्क परामर्श व जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह स्वास्थ्य शिविर होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लालकुआं, नयला पेट्रोल पंप के समीप आयोजित होगा। शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इन विशेषज्ञ डॉक्टरों की रहेंगी सेवाएं
शिविर में कई विभागों के चिकित्सक मौजूद रहेंगे, जिनमें—
जनरल फिजिशियन
छाती रोग विशेषज्ञ
हृदय रोग विशेषज्ञ
त्वचा रोग विशेषज्ञ
हड्डी रोग विशेषज्ञ
न्यूरो फिजिशियन
बाल रोग विशेषज्ञ
स्त्री रोग विशेषज्ञ
जनरल सर्जन
मूत्र रोग विशेषज्ञ
गुर्दा रोग विशेषज्ञ
प्लास्टिक सर्जन
निःशुल्क जांच की भी होगी व्यवस्था
शिविर में मरीजों के लिए कई आवश्यक जांचें भी निःशुल्क कराई जाएंगी। इनमें प्रमुख रूप से—
खून की जांच







