अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉 हल्द्वानी-तराई में मानव–वन्यजीव संघर्ष बना बड़ी चुनौती, SDO ने बताए समाधान
हल्द्वानी।
तराई क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे मानव–वन्यजीव संघर्ष को लेकर वन विभाग गंभीर है। इसी क्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी (SDO) अनिल जोशी हल्द्वानी ने उत्तराखंड जागरण – तीसरी आंख के संपादक अजय अनेजा को दिए गए विशेष इंटरव्यू में क्षेत्र की जमीनी स्थिति, चुनौतियों और विभागीय प्रयासों पर विस्तार से जानकारी दी।
SDO ने बताया कि तराई और आसपास के ग्रामीण इलाकों में हाथी, तेंदुआ, गुलदार सहित अन्य वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ने से आमजन को खतरा बना हुआ है। खासकर फसल क्षति और जान-माल के नुकसान की घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन विभाग द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, निगरानी और त्वरित रेस्क्यू सिस्टम को और मजबूत किया जा रहा है।
इंटरव्यू में SDO ने यह भी कहा कि मानव–वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए स्थानीय लोगों का सहयोग बेहद जरूरी है। ग्रामीणों को सतर्क रहने, अफवाहों से बचने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई।
वन विभाग की ओर से जागरूकता अभियान, सोलर फेंसिंग, ट्रेंच निर्माण और मुआवजा प्रक्रिया को सरल बनाने जैसे कदम भी उठाए जा रहे हैं, ताकि लोगों का भरोसा कायम रखा जा सके।







