अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 📰
उत्तराखंड जागरण संपादक अजय अनेजा की खबर का असर: डॉ. प्रेमलता की लालकुआं PHC में वापसी, क्षेत्र में खुशी की लहर
लालकुआं।
उत्तराखंड जागरण के संपादक अजय अनेजा द्वारा प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। लालकुआं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की कमी को लेकर उठाई गई आवाज के बाद प्रशासन हरकत में आया और डॉ. प्रेमलता की पुनः तैनाती कर दी गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. हरीश पंत ने आदेश जारी करते हुए डॉ. प्रेमलता को 18 मार्च 2026 से पुनः लालकुआं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चार्ज संभालने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर न होने के कारण क्षेत्र की महिलाओं और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस मुद्दे को उत्तराखंड जागरण ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया।
डॉ. प्रेमलता की वापसी से क्षेत्र के लोगों, खासकर महिलाओं में खुशी की लहर है। स्थानीय निवासियों ने उत्तराखंड जागरण का आभार जताते हुए कहा कि मीडिया की सक्रियता से ही यह संभव हो पाया है।
अब उम्मीद जताई जा रही है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तरह सुचारू रूप से संचालित







