अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हेडिंग : लालकुआं में भव्य विराट हिंदू सम्मेलन सम्पन्न, संघ के तत्वाधान में सामाजिक एकता का संदेश — उत्तराखंड जागरण लाइव
लालकुआं। सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और हिंदू जागरण के उद्देश्य से लालकुआं में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन मंगलवार को भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने समाज में एकता, संस्कृति संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। सम्मेलन में प्रमुख रूप से अनिल मेलकानी, राधेश्याम, आदित्य चौधरी, ज्ञानेंद्र गुप्ता और कन्हैया नगर संघ चालक सर्व दमन चौधरी पूर्व चेयरमैन पवन चौहान सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती एवं कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
राजनीतिक क्षेत्र से भी कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही। दीपेंद्र कोश्यारी (प्रदेश महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी) तथा पूर्व अध्यक्ष पवन चौहान ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर अपने विचार रखे।
सम्मेलन के दौरान धार्मिक आस्था का भी विशेष माहौल देखने को मिला। महालक्ष्मी मंदिर के महंत महंत महालक्ष्मी मंदिर ने कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति दर्ज कराई और लाइव इंटरव्यू के माध्यम से धर्म, संस्कृति और समाज सेवा पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम का आयोजन राधे राधे सेवा समिति लालकुआं द्वारा किया गया, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, उद्बोधन और सामूहिक प्रसाद वितरण भी हुआ।
पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण उत्तराखंड जागरण द्वारा किया गया, जिसकी कमान संपादक अजय अनेजा ने संभाली। लाइव कवरेज के जरिए दर्शकों को कार्यक्रम की हर गतिविधि से रूबरू कराया गया।
लालकुआं में आयोजित यह सम्मेलन सामाजिक एकता, धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक जागरूकता का मजबूत संदेश देकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।







