अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर एक आत्मविश्वासी और विश्वसनीय साझेदार के रूप में स्थापित हुआ है। भारत–अमेरिका ट्रेड डील के तहत 18 प्रतिशत टैरिफ पर समझौते का अंतिम रूप लिया जाना इस बात का प्रमाण है कि भारत अब शर्तें मानने वाला नहीं, बल्कि शर्तें तय करने वाला राष्ट्र बन चुका है।
सीएम धामी ने कहा कि इस ऐतिहासिक समझौते से निवेश, व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और विकास को नई गति मिलेगी। उत्तराखंड सहित पूरे देश को इसका दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।







