कुमाऊं मोटर ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल ने मनाया राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह, सुरक्षित ड्राइविंग का दिया संदेश

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्द्वानी 👉 कुमाऊं मोटर ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल ने मनाया राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह, सुरक्षित ड्राइविंग का दिया संदेश
रिपोर्ट: अजय अनेजा
हल्द्वानी। लालकुआं

कुमाऊं मोटर ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल के तत्वावधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन चल रहा है। इस अवसर पर लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया गया और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की गई। साथ ही नए वाहन चालकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ सड़क पर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
कुमाऊं मोटर ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल के मालिक गोपाल रावत ने जानकारी देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत स्कूल द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों की जान बचाई जा सके।
उन्होंने कहा कि सही प्रशिक्षण और नियमों की जानकारी से ही सुरक्षित भविष्य की नींव रखी जा सकती है। कार्यक्रम में प्रशिक्षक, प्रशिक्षु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

error: Content is protected !!