अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्द्वानी 👉
एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कतयाल एक्शन मोड में, लालकुआं कोतवाली में 24 घंटे खुला महिला डेस्क
महिलाओं पर होने वाले अपराधों और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस की पहल, किसी भी समस्या पर तुरंत मिलेगी मदद
लालकुआं। महिलाओं पर बढ़ते अपराधों और उनकी समस्याओं के त्वरित निवारण को लेकर पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कतयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लालकुआं कोतवाली में महिला डेस्क को सक्रिय कर दिया गया है, जहां कोई भी महिला अपनी समस्या या शिकायत लेकर सीधे पहुंच सकती है।
उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह व्यवस्था 24 घंटे के लिए लागू की गई है। खास बात यह है कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर केवल महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी संबंधित शिकायत लेकर कोतवाली पहुंच सकते हैं, जहां पुलिस द्वारा तत्काल मदद और कार्रवाई की जाएगी।
एसपी सिटी मनोज कतयाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की पहली प्राथमिकता है और किसी भी शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की सूचना बिना डर के पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।







