लालकुआं👉बहुचर्चित 👉 कृष्णा स्टोन क्रेशर विशालकाय गड्ढे को लेकर 😎 प्रशासन ने किया चीज

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक 👉 उत्तराखंड जागरण 👉लालकुआँ  कृष्णा स्टोन क्रेशर परिसर में विशालकाय गड्डा खोदकर अवैध रूप से रेता बजरी निकाले जाने और आबादी क्षेत्र में ध्वनि प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए राजस्व विभाग और खान विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण करते हुए बड़ी कार्यवाही की है छापेमारी टीम ने क्रेशर में विशालकाय गड्डे की पैमाइश करते हुए गड्ढे खोदे जाने की अनुमति मांगी जिसे देने में क्रेशर संचालक असमर्थ रहे साथ ही पूर्व में गड्ढे से सम्बंधित जुर्माने के बाद वर्तमान गड्ढे की खुदाई से संबंधित दस्तावेज नही मिलने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रशासन की टीम ने कृष्णा स्टोन क्रेशर को तीन दिनों में अभिलेख उपलब्ध कराने तक सीज कर दिया है इसके साथ ही कृष्णा स्टोन क्रेशर के संचालन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। वही प्रशासन ने ग्रामीणों की शिकायत पर क्रेशर द्वारा बिना मानकों के ध्यान में रखते हुए ध्वनि प्रदूषण फैलाने की जांच शुरू कर दी है। जिला खान अधिकारी ताजवर सिंह नेगी ने बताया कि गड्ढे से सम्बंधित दस्तावेज नही मिलने पर जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी। ऐसे में प्रशासन की कार्यवाही के बाद ग्रामीणों ने राहत की सास ली है।

 

error: Content is protected !!