अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 सहयोगी कैमरामैन कुमकुम 👉लालकुआं डार्बी फील्ड में क्रिकेट महाकुंभ का आगाज़, 27 को होगा भव्य समापन
लालकुआं स्थित डार्बी फील्ड में 18 तारीख से शुरू हुए क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट द्वारा किया गया। खेल प्रेमियों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और रोजाना बड़ी संख्या में दर्शक मुकाबलों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।
इस क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 27 तारीख को नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा, जहां विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
इस पूरे आयोजन की विशेष लाइव कवरेज उत्तराखंड जागरण की टीम द्वारा की गई। उत्तराखंड जागरण तीसरी आंख के संपादक अजय अनेजा ने सहयोगी कैमरामैन कुमकुम के साथ मैदान से लेकर अपने स्टूडियो तक लगातार लाइव कवरेज कर दर्शकों को हर अपडेट से जोड़े रखा।
खेल और उत्साह से भरे इस आयोजन ने क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा दी है और समापन समारोह को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह बना हुआ







