कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में लालकुआं पुलिस की कार्रवाई, कच्ची शराब तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉
कोतवाली प्रभारी बृजमोहन राणा के नेतृत्व में लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 95 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
लालकुआं में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जनपद नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी द्वारा चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 के अंतर्गत नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में लालकुआं पुलिस ने कार्रवाई की।
18 फरवरी 2026 को गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने गोला गेट हल्दूचौड़ क्षेत्र से इरफान खान को एक प्लास्टिक के कट्टे में 95 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गिरफ्तारी टीम:
उप निरीक्षक शंकर नयाल, कांस्टेबल गुरमेज सिंह व कांस्टेबल कुबेर राणा शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी 

 

error: Content is protected !!