अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर लालकुआं में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, छात्राओं को मिलेगा कानूनी अधिकारों का ज्ञान
लालकुआं | 24 जनवरी 2026

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) लालकुआं में एक विशेष विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं और आमजन को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा कानूनों एवं न्यायिक प्रक्रियाओं की जानकारी देना है।
शिविर में सीनियर डिविजन न्यायाधीश पारुल थापड़ियाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी और बालिकाओं से जुड़े कानून, महिला सुरक्षा, बाल अधिकार एवं विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी
कार्यक्रम दोपहर 1 बजे राजकीय इंटर कॉलेज, लालकुआं में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विधिक जागरूकता बढ़ाने की अपील की है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन, विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे







