अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
🚨 हल्द्वानी में चेन स्नेचिंग गैंग का भंडाफोड़ — महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने वाला शातिर गिरफ्तार, साथी फरार
हल्द्वानी। थाना मुखानी क्षेत्र में लगातार हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाओं का नैनीताल पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर मुखानी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
📌 ऐसे हुआ खुलासा
जनवरी और फरवरी 2026 के दौरान मुखानी और रामनगर क्षेत्र में महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने की तीन घटनाएं सामने आई थीं। मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपियों की पहचान की। कालाढूंगी रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा जंगल की ओर भाग निकला।
👤 गिरफ्तार आरोपी
फिरोज गांधी (36 वर्ष) निवासी पदमपुर, थाना मिल्कखाना, तहसील स्वार, जिला रामपुर (उ.प्र.)
💍 बरामदगी
▪ 02 पीली धातु के पेंडल
⚠️ अपराध कबूला
पूछताछ में आरोपी ने मुखानी और रामनगर क्षेत्र में तीन महिलाओं के मंगलसूत्र झपटने की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी आज फिर वारदात करने हल्द्वानी आ रहा था, तभी गिरफ्तार हो गया।
📂 लंबा आपराधिक इतिहास
आरोपी के खिलाफ हल्द्वानी, रामनगर और मुखानी में कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा रामपुर (उ.प्र.) में हत्या, मारपीट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित गंभीर मामलों में भी अभियोग दर्ज हैं।
👮 पुलिस का संदेश
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
👏 कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में मुखानी पुलिस, एसओजी और सीसीटीवी टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर सफलता हासिल की।







