दर्द 👉 वन विभाग की टीम बेदखली का नोटिस देने पहुंची 100 साल की बूढी औरत के पास🥺 बुड़ी अम्मा बोली भेज दो पाकिस्तान देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक 👉 उत्तराखंड जागरण 👉 रामनगर 👉

रामनगर वन विभाग के बेदखली के नोटिस पर छलका 100 साल की ऊपर आयु की बुढढी अम्मा का दर्द। कहां यदि हमारे लिए हमारे देश में जगह नहीं है तो भेज दो पाकिस्तान।

संयुक्त संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल आज जब ग्राम
पुछड़ी में बुलडोजर की कार्रवाई से प्रभावित लोगों से मिल रहा था तो उसी समय तराई पश्चिमी वन प्रभाग का कर्मचारी मिलन चौक के ऊपर के लोगों को भी वेदखली के नोटिस पकड़ा रहे थे।

वेदखली के नोटिस मिलने पर जब सुशील कुमार की बेटी ने नोटिस हमें दिखाए तो हम उसके घर गए। संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्य राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने इस संबंध में जब 100 साल की बुढढी अम्मा भागीरथी देवी पत्नी स्वर्गीय मंगल राम से पूछा तो उन्होंने कहा कि यदि शासन प्रशासन के पास हमारे लिए हमारे देश में जगह नहीं है तो हमें पाकिस्तान भेज दे।
बुड्ढी अम्मा ने लाचारी एवं गुस्सा दिखाते हुए कहा कि वह अपनी पति के साथ सालों से यहां पर रह रही है। उसके पति ने मालिकाना के लिए दिल्ली बोट क्लब से लेकर लखनऊ रामनगर नैनीताल में कई बार धरना दिया है जेल गए हैं। इसी जगह पर उसके बेटे,नाती पोते पैदा हुये हैं शासन प्रशासन कैसे से हमें यहां से बेदखल कर सकता है।

 

error: Content is protected !!