अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉
सड़क सुरक्षा माह के तहत राजकीय इंटर कॉलेज चोरगलिया में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
हल्द्वानी | 22 जनवरी 2026
संभागीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी के निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज, लाखनमंडी, चोरगलिया में सड़क सुरक्षा विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।
प्रतियोगिता में विद्यालय के 20 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मक कला के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह और मनोबल बढ़ा।
कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय का शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर परिवहन विभाग की ओर से पवन कुमार (परिवहन कर अधिकारी) के साथ गीता कांडपाल एवं विनय कुमार (परिवहन आरक्षी) तथा चालक विनोद कुमार भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रैफिक सिग्नल और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
विद्यालय प्रशासन ने परिवहन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में जागरूकता लाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।







