पुलिस ने😎इस होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया 31 युवक एवं आठ युवतियां रंगे हाथों गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक 👉 उत्तराखंड जागरण 👉 राजस्थान के उदयपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सायरा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मारा और बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ा। इस रेड में 31 युवक और 8 युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से अधिकतर एमपी के रहने वाले हैं और राजस्थान में अय्याशी करने के लिए आए थे। पुलिस ने उनके परिवार के सदस्यों को मामले की जानकारी दी है। माना जा रहा है कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सैक्स रैकेट पकड़ने का यह उदयपुर में पहला मामला है।होटल सायरा थाना इलाके में स्थित एक गांव में बनी हुई है। मौके पर पहुंचे गिर्वा डीएसपी गोपाल चंदेल ने बताया कि मुखबिर से इस बारे में सूचना मिली थी। कई बार स्थानीय लोगों ने भी जानकारी दी। सूचना मिलते ही गोगुंदा पुलिस के सहयोग से एक टीम बनाई गई और होटल में छापा मारा, जहां 31 युवक और 8 युवतियां आपत्तिजनक और संदिग्ध हालत में मिले।

 

error: Content is protected !!