पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड सख्त — न्यायालय परिसरों की सुरक्षा अभेद्य बनाने के आदेश

ख़बर शेयर करें

जय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड सख्त — न्यायालय परिसरों की सुरक्षा अभेद्य बनाने के आदेश

न्यायालय परिसरों की सुरक्षा सख्त, पुलिस मुख्यालय के नए निर्देश

देहरादून, 19 फरवरी 2026।

पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड ने प्रदेश के सभी न्यायालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पूर्व में कराए गए सुरक्षा ऑडिट में चिन्हित कमियों के त्वरित समाधान के साथ अब सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए अतिरिक्त उपाय लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

जारी आदेशों के अनुसार सभी जनपदों में न्यायालय परिसरों में पर्याप्त पुलिस एवं पीएसी बल की तैनाती, प्रवेश-निकासी पर पहचान पत्र आधारित व्यवस्था, बैरियर लगाकर एक्सेस कंट्रोल तथा आने वाले लोगों की सघन स्क्रीनिंग सुनिश्चित की जाएगी।

इसके अलावा न्यायालय परिसरों में नियमित पैट्रोलिंग, सीसीटीवी से सतत निगरानी, बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वाड से दैनिक जांच, तथा सुरक्षा कर्मियों की नियमित चेकिंग भी अनिवार्य की गई है।

संवेदनशीलता को देखते हुए न्यायालय परिसरों के आसपास क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) की तैनाती, समय-समय पर मॉक ड्रिल और आपातकालीन निकास योजना लागू करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को इन निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि न्यायालयों और माननीय न्यायाधीशों की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रह सके।

— मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय

 

error: Content is protected !!