पुलिस ने बरेली रोड हल्द्वानी हत्याकांड का 4 घंटे में किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
हल्द्वानी हत्याकांड का 4 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
📰 उत्तराखंड जागरण | हल्द्वानी
हल्द्वानी क्षेत्र के बरेली रोड में हुई सनसनीखेज हत्या का नैनीताल एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महज 04 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि छोटे भाई की गंभीर बीमारी और उससे उपजी आर्थिक तंगी के चलते बड़े भाई ने आपसी विवाद में लोटे से वार कर अपने ही भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोटा और अवैध असलहा भी बरामद किया है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही अवैध असलहे की बरामदगी के चलते आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत भी अभियोग पंजीकृत किया गया है।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी

 

error: Content is protected !!