जहां आबकारी विभाग नदारद, वहां पुलिस ने संभाली कमान — अवैध शराब पर बड़ा वार

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 बिन्दुखत्ता 👉 🛑 लालकुआं में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा प्रहार — 78 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, कोतवाल ब्रजमोहन सिंह राणा की सख्त कार्रवाई
लालकुआं (नैनीताल)। नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत लालकुआं पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 78 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पूरी कार्रवाई कोतवाल ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में अंजाम दी गई।
पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान बेरिपड़ाव गौलागेट क्षेत्र में शीशम के पेड़ के पास से आरोपी आनन्द सक्सेना (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 78 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई उत्तराखंड पुलिस के नशा मुक्त अभियान के तहत लगातार चल रही सख्त निगरानी और दबिश का परिणाम मानी जा रही है। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है।
🚨 आबकारी विभाग पर उठ रहे सवाल
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जहां अवैध शराब की रोकथाम की जिम्मेदारी उत्तराखंड आबकारी विभाग की होती है, वहीं लालकुआं क्षेत्र में इसका पूरा काम पुलिस को संभालना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि शासन से वेतन लेने के बावजूद आबकारी विभाग मौके पर सक्रिय दिखाई नहीं दे रहा, जबकि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई का पूरा जिम्मा पुलिस ही उठा रही है।
👮 गिरफ्तारी टीम
उ0नि0 शंकर नयाल
का084 कुबेर राणा
का0570 गुरमेज सिंह
पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि अवैध शराब और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जहां आबकारी विभाग नदारद, वहां पुलिस ने संभाली कमान — अवैध शराब पर बड़ा वार

 

error: Content is protected !!