अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 बाजपुर 👉बाजपुर में पत्रकार विवाद पर सीओ का पलटवार, मारपीट के आरोप निराधार
बाजपुर। विभव सैनी ने पत्रकार विमल भारती द्वारा पुलिस पर लगाए गए मारपीट और प्रताड़ना के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि आरोप पूरी तरह निराधार हैं और मेडिकल परीक्षण में भी किसी प्रकार की मारपीट की पुष्टि नहीं हुई है।
सीओ ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा पत्रकार को अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई की, जिसके दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मौके पर मौजूद रही।
उनके अनुसार कार्रवाई के दौरान पत्रकार द्वारा अधिकारियों के साथ अभद्रता की गई, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी की महिला अधिकारी की तहरीर पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
सीओ ने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट नहीं की गई है और पूरे मामले की जांच उच्च अधिकारियों के निर्देश पर दूसरे जिले के अधिकारियों से कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आएगी।
बाइट: विभव सैनी, सीओ, बाजपुर
रिपोर्ट: उत्तराखंड जागरण







