लालकुआ अवैध शराब कारोबारियों और पिलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी— SP सिटी मनोज कत्याल: देखें इंटरव्यू

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 बिन्दुखत्ता 👉
मनोज कत्याल का सख्त संदेश— लालकुआं में अवैध शराब कारोबारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
लालकुआं। लालकुआं एवं आसपास के क्षेत्रों में होटल, ढाबों और अन्य स्थानों पर शराब पीने-पिलाने तथा अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल ने उत्तराखंड जागरण के संपादक अजय अनेजा को दिए इंटरव्यू के दौरान कही।


उन्होंने स्पष्ट कहा कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह कितने भी बड़े रसूखदार क्यों न हों या किसी भी राजनीतिक दल अथवा संरक्षण से जुड़े हों, कानून सबके लिए समान है।
एसपी सिटी ने कहा कि लालकुआं और आसपास के क्षेत्रों में होटल, ढाबों और अन्य स्थानों पर यदि कोई शराब पीने-पिलाने या अवैध बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर नजर बनाए हुए है और शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि यदि कहीं अवैध शराब का कारोबार या शराब पिलाने की गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके।

 

error: Content is protected !!