अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | उत्तराखंड जागरण
पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा आवास पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश — क्षेत्रवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
📍 खटीमा से बड़ी खबर
देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा स्थित आवास पर क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर नागरिक की शिकायत का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
👉 क्षेत्रवासियों ने भी मुख्यमंत्री से सीधे संवाद का अवसर मिलने पर संतोष जताया और विभिन्न स्थानीय मुद्दों को उनके समक्ष रखा।
उत्तराखंड जागरण — हर खबर पर पैनी नजर







