लालकुआं में रेलवे फाटक बंद, जनता का फूटा गुस्सा — नियमों के पालन की मांग, पुलिस 112 कॉल के बाद खुला फाटक दबी जुबान में क्षेत्रीय लोगों बोले स्टेशन मास्टर की लापरवाही सूत्र:देखें वीडियो

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 0;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;
ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लाल कुआं में रेलवे फाटक पर हंगामा

लाल कुआं के गोला रोड स्थित रेलवे फाटक को आज अचानक लंबे समय तक बंद रखने से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का आरोप है कि भारतीय रेल की मनमर्जी के चलते फाटक आए दिन बिना स्पष्ट कारण लंबे समय तक बंद कर दिया जाता है, जिससे आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आज फाटक करीब आधे पौन घंटे तक बंद रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौके पर मौजूद लोगों ने नाराज़गी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और हालात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर दी। सूचना मिलने के बाद फाटक खोला गया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह समस्या अब आम हो चुकी है और प्रशासन को इस पर स्थायी समाधान निकालना चाहिए।

📢 लोगों की मांग —

फाटक संचालन का तय समय सार्वजनिक किया जाए

बेवजह लंबे समय तक फाटक बंद न रखा जाए

ट्रैफिक जाम से राहत के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बने

यह पूरा घटनाक्रम मौके पर लाइव कैमरे में कैद हुआ, जिसमें लोगों का गुस्सा साफ दिखाई दिया।

अब देखना होगा कि प्रशासन और रेलवे विभाग इस बार क्या कार्रवाईलाल कुआं में रेलवे फाटक बंद, जनता का फूटा गुस्सा — नियमों के पालन की मांग, पुलिस कॉल 112 के बाद खुला 

 

error: Content is protected !!