गैस संकट पर एक्शन मोड में राजकुमार ठुकराल, एजेंसी पहुंचकर उपभोक्ताओं को दिलाया भरोसा

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉
राजकुमार ठुकराल पहुंचे गैस एजेंसी, उपभोक्ताओं की समस्या सुनकर व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

रुद्रपुर। शहर में घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय राहत की उम्मीद जगी जब रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल स्वयं गैस एजेंसी पहुंच गए। पिछले कुछ दिनों से गैस उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग न होने और समय पर सिलेंडर उपलब्ध न होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंचकर अपनी नाराज़गी जता रहे थे।


स्थिति की जानकारी मिलते ही राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग बार-बार फेल हो रही है, वहीं जिन लोगों की बुकिंग हो भी रही है उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे आम परिवारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
इसके बाद पूर्व विधायक ने गैस एजेंसी के प्रबंधक से बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली और उपभोक्ताओं की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्था में सुधार करने को कहा। उन्होंने एजेंसी प्रबंधन को निर्देश दिए कि गैस आपूर्ति जल्द से जल्द सामान्य की जाए और बुकिंग से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को तुरंत ठीक कराया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस दौरान एजेंसी पर मौजूद कुछ लोग समस्या को लेकर आक्रोशित भी दिखाई दिए। राजकुमार ठुकराल ने लोगों को शांत कराया और भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा। उनकी समझाइश के बाद माहौल शांत हुआ और लोगों ने अपनी शिकायतें व्यवस्थित तरीके से दर्ज कराईं।
पूर्व विधायक ने कहा कि गैस जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर मिलना चाहिए और यदि कहीं भी अव्यवस्था सामने आती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या उनके लिए सर्वोपरि है और वह हमेशा लोगों की आवाज बनकर उनके साथ खड़े रहेंगे।

 

error: Content is protected !!