सचिवालय में OBC आयोग की समीक्षा बैठक: बहुउद्देशीय भवनों की DPR शीघ्र, योजनाओं में तेज़ी के निर्देश — धाकड़ धामी

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
देहरादून स्थित सचिवालय में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को राज्य के दोनों मंडलों में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण बहुउद्देशीय भवन के निर्माण हेतु DPR शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। प्रस्तावित भवनों में बैंकट हॉल, गेस्ट हाउस, सभागार, प्रशिक्षण कक्ष, बैठक कक्ष सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया गया।


बैठक के दौरान OBC बाहुल्य क्षेत्रों में संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर नियमित समीक्षा के माध्यम से प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करने तथा लाभार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर योजनाओं में आवश्यक सुधार करने के निर्देश भी दिए गए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (धाकड़ धामी) ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। OBC वर्ग के उत्थान हेतु शिक्षा, कौशल विकास, स्वरोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
— उत्तराखंड जागरण

 

error: Content is protected !!