हिंदू नव वर्ष पर बिंदुखत्ता में संघ का विराट पथ संचलन, सैकड़ों स्वयंसेवकों ने दिखाई एकता और अनुशासन की ताकत

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा पत्रकार 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण

 

*वर्ष प्रतिपदा पर बिंदुखत्ता खंड द्वारा निकाला पथ संचलन*

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ,बिंदुखत्ता खंड द्वारा हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष में पद संचलन का आयोजन हल्दुचौड़ बाजार में किया गया इसमें सेकड़ो स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।
पद संचलन से पूर्व, मुख्य वक्ता जिला प्रचार प्रमुख एडवोकेट प्रदीप लोहनी द्वारा स्वयंसेवकों व समाज के प्रबुद्धजनों को सम्बोधित करते हुए हिंदू नव वर्ष के पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति में नव वर्ष का महत्व को बताया साथ ही आद्द सरसंघचालक डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार जी की जीवनी समाज के बीच रखते हुए सम्पूर्ण समाज के एकीकरण के उनके संकल्प को स्मरण कराते हुए सभी से उस संकल्प के साथ भारत को विश्व गुरु बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।
पद संचलन कार्यक्रम में कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला प्रचार प्रमुख एडवोकेट प्रदीप लोहनी के अलावा जिला सेवा प्रमुख मोहन दुर्गापाल, सह जिला प्रचार प्रमुख भुवन जोशी,खण्ड कार्यवाह दीपक राठौड़, लालकुआं विधायक डॉ0 मोहन सिंह बिष्ट, खण्ड बौद्धिक प्रमुख गुलशन पांडे , खण्ड पर्यावरण प्रमुख प्रकाश, खण्ड प्रचार प्रमुख रजत पांडे , मंडल कार्यवाह मनोज, समीर ऋषभ, दीपक, देवेंद्र सिंह बिष्ट देबू , मनीष बोरा, बिन्दुखत्ता भाजपा मण्डल अध्यक्ष नवीन पापोला, हल्दुचोड़  रोहित बिष्ट सहित सेकड़ो लोग उपस्थित रहे।

सादर डॉ. नवीन शर्मा 🙏🎉

 

error: Content is protected !!