अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
🌿 तराई केंद्रीय पूर्वी वन प्रभाग टांडा रेंज में पहुंचे स्कूली बच्चे, प्रकृति से कराया परिचय
रुद्रपुर। तराई केंद्रीय पूर्वी वन प्रभाग की टांडा रेंज में स्कूली बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों को वन क्षेत्र, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने बताया कि इस तरह के भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति और वन्य जीवन के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझ सकें। उन्होंने बच्चों को पेड़-पौधों, वन्य जीवों और वन संरक्षण से जुड़े नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बच्चों ने भ्रमण के दौरान जंगल के प्राकृतिक वातावरण का आनंद लिया और कई नई बातें सीखीं।
वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम ने उत्तराखंड जागरण को बताया कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि नई पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाया जा सके।







