सूत्र: इंडियन ऑयल डिपो के बाहर संदिग्ध हलचल! टैंकरों से तेल निकाले जाने की चर्चा, जिम्मेदार तंत्र की सतर्कता पर उठे सवाल बेखोफ तेल चोर उत्तराखंड जागरण की खास खबर

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 लालकुआं 👉 हल्दुचौड़ं 👉 🛑
सूत्र: इंडियन ऑयल डिपो के बाहर संदिग्ध हलचल! टैंकरों से तेल निकाले जाने की चर्चा, जिम्मेदार तंत्र की सतर्कता पर उठे सवाल
📍 लालकुआँ / उत्तराखंड जागरण
लालकुआँ नगर क्षेत्र के अंतर्गत बच्चीधर्मा स्थित Indian Oil Corporation डिपो के आसपास इन दिनों संदिग्ध गतिविधियों की चर्चाएं स्थानीय स्तर पर सामने आ रही हैं।


सूत्रों के अनुसार, डिपो से निकलने वाले कुछ टैंकर कथित तौर पर रास्ते में रुकते देखे गए हैं, जहां जरीकैन के माध्यम से तेल निकाले जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि कुछ स्थानों जैसे सुनसान इलाके, सूखी नहर और खड़ी गाड़ियों के आसपास इस प्रकार की गतिविधियों को लेकर लोगों में चर्चा बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर इसे संगठित तरीके से किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही संभव होगी।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी इस प्रकार के मामलों में कार्रवाई होने के बाद स्थिति कुछ समय के लिए नियंत्रण में आई थी।
फिलहाल, पूरा मामला चर्चाओं और सूत्रों पर आधारित है। वास्तविक स्थिति जांच और संबंधित पक्षों की आधिकारिक प्रतिक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
👉 अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को किस गंभीरता से लेते हैं और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

 

error: Content is protected !!