SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की कलाई पर PRO हेमा ऐठानी ने बांधा रक्षा सूत्र, जनसेवा और जनसुरक्षा के संकल्प को किया मजबूत:देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉
SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की कलाई पर PRO हेमा ऐठानी ने बांधा रक्षा सूत्र, जनसेवा और जनसुरक्षा के संकल्प को किया मजबूत
नैनीताल। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की PRO हेमा ऐठानी ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।


इस आत्मीय अवसर पर SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि रक्षा, जिम्मेदारी और विश्वास के संकल्प का भी प्रतीक है। नैनीताल पुलिस इसी भावना के अनुरूप जनपदवासियों की सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
वहीं ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति स्नेह, सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं। ब्रह्माकुमारी बहनों ने SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र तथा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधा।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने ब्रह्माकुमारी बहनों की इस आत्मीय पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने पुलिस और समाज के बीच विश्वास, सम्मान एवं आत्मीयता के रिश्ते को और मजबूत किया।
SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि जनसेवा एवं जनसुरक्षा नैनीताल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करे और पुलिस पर उसका विश्वास और मजबूत हो, इसके लिए नैनीताल पुलिस पूरी संवेदनशीलता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है।
उन्होंने जनपदवासियों से रक्षाबंधन का पावन पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की। साथ ही सभी के सुख, समृद्धि एवं सुरक्षित जीवन की कामना करते हुए रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

error: Content is protected !!