अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉 उधम सिंह नगर 👉 किच्छा 👉
एसएसपी अजय गणपति के सख्त निर्देश पर नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 6000 ट्रामाडोल कैप्सूल व डेढ़ लाख की स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
किच्छा पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई, कार और बाइक से नशे की बड़ी खेप बरामद
रुद्रपुर।
उत्तराखंड को “ड्रग्स फ्री देवभूमि” बनाने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प को साकार करने के लिए उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में किच्छा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने दो अलग-अलग अभियानों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए नशीले पदार्थों के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई में किच्छा कोतवाली क्षेत्र में डीडी चौक के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद की। पुलिस टीम ने मो. शाहबाज पुत्र लईक अहमद निवासी वार्ड नंबर 19, सिरोली कला थाना पुलभट्टा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक काले रंग की हुंडई एक्सटर कार (UK06BM 9002) से 25 डिब्बों में कुल 6000 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए। इसके अलावा एक वीवो मोबाइल फोन और ₹51,000 नकद भी बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/60 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह ट्रामाडोल उसके बड़े भाई रईस अहमद द्वारा बरेली से लाकर दी गई थी, जिसके संबंध में पुलिस आगे की जांच कर रही है।
वहीं दूसरी कार्रवाई में किच्छा पुलिस ने ग्राम कुरैया क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 15.20 ग्राम अवैध स्मैक, ₹1700 नगद और एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग ₹1.50 लाख आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शावेज खान उर्फ समीर पुत्र असलम खान निवासी ग्राम दरऊ, थाना किच्छा (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में भी पुलिस ने धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू, एएनटीएफ प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय, उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उप निरीक्षक दीपक जोशी, उप निरीक्षक पवन जोशी, हेड कांस्टेबल भुवन चंद्र पांडेय, नरेंद्र कन्याल, हेमचंद्र, कांस्टेबल विनोद खत्री, उमेश सिंह, उमेद गिरी और दीपक कुमार सहित पुलिस टीम मौजूद रही।







