अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 रुद्रपुर 👉
एसएसपी अजय गणपति का एक्शन: रोडवेज बस में तोड़फोड़ और चालक से मारपीट करने वाले 4 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
ओवरटेकिंग विवाद में बस पर हमला, गदरपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
गदरपुर/ऊधमसिंहनगर।
माननीय मुख्यमंत्री के भयमुक्त एवं अपराधमुक्त देवभूमि उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने की दिशा में एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। जनपद में अराजक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ “ZERO TOLERANCE” नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ओवरटेकिंग विवाद के बाद रोडवेज बस में तोड़फोड़ और चालक से मारपीट करने वाले 04 शातिर अभियुक्तों को गदरपुर पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 01 अप्रैल 2026 को वादी शारदा शंकर पुत्र खड़क सेन शर्मा निवासी शारदा घाट, टनकपुर द्वारा थाना गदरपुर में तहरीर देकर बताया गया कि अज्ञात व्यक्तियों ने उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज बस में तोड़फोड़ की, चालक के साथ मारपीट की तथा बस में सवार यात्रियों के बीच भय और दहशत का माहौल पैदा कर दिया।
तहरीर के आधार पर थाना गदरपुर में मु0 FIR NO-102/2026 धारा 126(2)/115(2)/191(2)/352/351(2)/324(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक अपराध/काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गदरपुर संजय पाठक के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 02 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि घटना वाले दिन वे मोटरसाइकिल से घूमने निकले थे और शराब के नशे में थे। गदरपुर लौटते समय रोडवेज बस द्वारा ओवरटेक किए जाने पर विवाद शुरू हुआ। गुस्से में आकर आरोपियों ने पहले बस को रोककर गाली-गलौज, चालक से मारपीट और तोड़फोड़ की। इसके बाद आरोपियों ने बस का पीछा किया और केलाखेड़ा-रत्नामडैया क्षेत्र में दोबारा बस पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
हालांकि, राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे, लेकिन सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने साफ किया है कि PDPP Act के तहत भी क्षतिपूर्ति सहित कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बरामदगी
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 02 अदद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट) भी बरामद कर ली हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त
हरजिन्दर सिंह पुत्र हरपाल सिंह, निवासी ग्राम खुशालपुर, थाना गदरपुर
रिंकु सिंह पुत्र सरजीत सिंह, निवासी ग्राम खुशालपुर, थाना गदरपुर
गोविन्द सिंह पुत्र कृपाल सिंह, निवासी ग्राम खुशालपुर, थाना गदरपुर
अयान पुत्र महैन्दी हसन, निवासी ग्राम सरोवर नगर, थाना गदरपुर
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
एसएसपी अजय गणपति का कड़ा संदेश
इस पूरे मामले पर एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में अराजकता, हुड़दंग और कानून से खिलवाड़ करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि नशे या आवेश में किया गया एक गलत कदम भविष्य को बर्बाद कर सकता है। जनपद पुलिस की प्राथमिकता “अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास” बनाए रखना है और इसी नीति के तहत हर अपराध पर त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम
संजय पाठक, प्रभारी निरीक्षक गदरपुर
उ0नि0 मोहन सिंह बोहरा
हे0कानि0 चैतन्य सुयाल
कानि0 जीवन फुलेरा
कानि0 रवीन्द्र सिंह
कानि0 मोहन बोहरा
कानि0 राजेन्द्र सिंह बिष्ट







