अजय अनेजा 👉 पत्रकार संपादक उत्तराखंड जागरण 👉 हल्द्वानी 👉
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पदोन्नत अधिकारियों को पहनाए बैच, उमेश कुमार मलिक और वेद प्रकाश भट्ट बने Dy.SP
सम्मान, सेवा और समर्पण का गौरवपूर्ण क्षण
रुद्रपुर/ऊधमसिंहनगर।
जनपद पुलिस में सेवा, समर्पण और अनुशासन का एक गौरवपूर्ण क्षण उस समय देखने को मिला जब एसएसपी ऊधमसिंहनगर डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पदोन्नत अधिकारियों उमेश कुमार मलिक एवं वेद प्रकाश भट्ट को Dy.SP (उप पुलिस अधीक्षक) पद के बैच अलंकृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुलिस विभाग में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। वर्षों की मेहनत, ईमानदार सेवा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली के बल पर दोनों अधिकारियों ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। यह पदोन्नति न केवल उनके समर्पण का सम्मान है, बल्कि पुलिस सेवा में उनकी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का भी प्रमाण है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पद के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं और उन्हें विश्वास है कि दोनों अधिकारी आगे भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यभावना के साथ कार्य करते हुए खाकी का मान और गौरव बढ़ाएंगे।
इस सम्मानजनक अवसर पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दोनों पदोन्नत अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
उमेश कुमार मलिक और वेद प्रकाश भट्ट की यह उपलब्धि पुलिस विभाग के अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।
पुलिस परिवार और क्षेत्रवासियों ने भी दोनों अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल, उज्ज्वल और गौरवपूर्ण भविष्य की कामना की।







