अजय अनेजा 👉 संपादक उत्तराखंड जागरण 👉
SSP मंजूनाथ टी.सी. के हाथों स्टार, नैनीताल पुलिस में निरीक्षक बने रमेश नेगी
नैनीताल। उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति के अवसर पर नैनीताल पुलिस द्वारा गरिमामयी पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टी.सी. ने निरीक्षक रमेश नेगी के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रमेश नेगी के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पित सेवाभाव की सराहना की। समस्त नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से निरीक्षक रमेश नेगी को ढेरों शुभकामनाएं दी गईं। यह क्षण पुलिस बल के लिए प्रेरणादायक और गर्व का विषय रहा।







