हल्द्वानी के इस बहुचर्चित हॉस्पिटल में मृतक के परिजनों को शव ना देने पर एसएसपी नैनीताल ने अपनाया सख्त रूप 👉 देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

अजय अनेजा 👉 संपादक 👉 उत्तराखण्ड जागरण 👉

*SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 ने फोन पर आई फरियाद का मानवता के आधार पर लिया संज्ञान,*

*हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मृत्यु होने पर संचालक द्वारा पैसे जमा न करने पर शव देने से किया इनकार,*

*पीड़ित की व्यथा सुन भावुक हुए SSP, परिजनों को दिलाया मृतका का शव,*

*अस्पताल संचालक को भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत,*

 

दिनांक 03.01.2026 की रात्रि में *श्री नन्दन विरौड़िया पुत्र स्व० डूंगर सिंह बिरौड़िया* निवासी गोलना करड़िया धारानौला अल्मोड़ा द्वारा *SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0* को फोन कर अपनी पत्नी श्रीमती सीमा बिरौड़िया को बेस अस्पताल अल्मोड़ा से रेफर कर *चन्दन अस्पताल हल्द्वानी* लाने, तथा उपचार के दौरान मृत्यु होने पर हॉस्पिटल संचालक द्वारा पैसों की मांग को लेकर मृतका का शव न देने के संबंध में अवगत कराया गया।

उक्त द्वारा यह भी बताया गया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर है उपचार हेतु 57 हजार रुपए पहले ही दे चुका है, अस्पताल प्रबंधन द्वारा 30 हजार की मांग करते हुए बॉडी देने से इनकार किया जा रहा है। धार्मिक रीति रिवाज से बॉडी का अंतिम संस्कार किए जाने हेतु बॉडी दिलाने का अनुरोध किया गया।

पीड़ित की व्यथा सुन *एसएसपी नैनीताल* द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए *सीओ सिटी हल्द्वानी श्री अमित कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता* को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस द्वारा तत्काल *चंदन हॉस्पिटल जाकर मृतका के शव को उसके परिजनों के सुपुर्द कराते हुए मृत्यु प्रमाण भी जारी कराया गया।* साथ ही *चंदन हॉस्पिटल के प्रबंधक को मानवता का ध्यान रखते हुए भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी गई।*

 

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस।*

 

error: Content is protected !!